Saturday, June 3, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यबागेश्वर : थानाध्यक्ष द्वारा प्रहरियों के साथ गोष्ठी का किया आयोजन

बागेश्वर : थानाध्यक्ष द्वारा प्रहरियों के साथ गोष्ठी का किया आयोजन

बागेश्वर ::- थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर जानी उनकी समस्याएं साथ ही उनके दायित्वों के बारे में बताते हुए महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी देकर किया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक जनपद हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों,थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों, वरिष्ठ नागरिकों, स्कूल,कॉलेजों में “नशा मुक्त,बाल अपराध,साइबर गोष्ठी, जागरूक्ता अभियान ” चलाने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष, बैजनाथ कुंदन सिंह रौतेला द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रहरियों से उनकी कुशलक्षेम पूछी गई साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं नशा करने वालों को चिन्हित कर समय पर पुलिस को सूचित करने के संबंध में बताया गया।

सभी को वर्तमान में बढ़ रहे बच्चों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, साइबर क्राईम,ऑनलाईन धोखाधड़ी, नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। महोदय द्वारा उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित *”उत्तराखंड पुलिस एप,गौरा शक्ति के संबंध में भी जानकारी दी गयी । किसी भी प्रकार की समस्या होने थाने के नंबर,हैल्प लाईन नम्बरों 1090,112, 1098 व साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 पर कॉल करने हेतु बताया गया।

वहीं थाने में नियुक्त कार्मिकों की मीटिंग लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई साथ ही ड्यूटी सम्बंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें