Saturday, June 3, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यबड़ी खबरः दिल्ली के साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग! वकील की...

बड़ी खबरः दिल्ली के साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग! वकील की ड्रेस में पहुंचे शख्स ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े एक शख्स ने महिला पर गोलियों से वार कर दिया। फायरिंग में महिला घायल हो गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को साकेत जिला अदालत परिसर में एक निलंबित वकील ने एक महिला और एक वकील को गोली मार दी जिसमें एक महिला और एक वकील घायल हो गए। पुलिस के मुताबिकए सुबह 10ः30 बजे कोर्ट परिसर में चार से पांच राउंड फायरिंग की गई। दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार सुबह साकेत अदालत के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पेट और एक हाथ पर गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। चौधरी ने कहा कि एम राधा को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली उसके पेट और एक गोली हाथ में लगी है। राधा की उम्र 40 वर्ष से अधिक है। उसे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए। शर्मा ने पुष्टि की कि आरोपी वकील की सदस्यता एसोसिएशन ने निलंबित कर दी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन पैदा करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने-अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि अगर कोई इसे संभाल नहीं पा रहा, तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और इसकी जिम्मेदारी ले सके। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें