नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 14 जुलाई को पेरिस में सम्मानित अतिथि के रूप में इस वर्ष के बैस्टिल डे परेड में भाग लेंगे। खबरों की मानें तो भारत-फ्रांस सामरिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ पर परेड आयोजित होगी। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर को चिन्हित करने के लिए एक भारतीय सशस्त्र बल अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ परेड में भाग लेंगे। राष्ट्रपति ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को फ्रांस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25 वीं वर्षगांठ के साथ जोड़ा जाएगा और एक भारतीय सशस्त्र बल की टुकड़ी फ्रांसीसी सेना के साथ परेड में भाग लेगी। यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे समय की बड़ी चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संयुक्त पहल करने की भी अनुमति देगी। प्रधानमंत्री की यात्रा से हमारे रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक, आर्थिक सहयोग के लिए नए और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करके भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में अगले चरण की शुरुआत होने की उम्मीद है, जिसमें उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।