Saturday, April 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यमालधनचौड़ : राजकीय महाविद्यालय में परिषदीय कार्यक्रम संचालित

मालधनचौड़ : राजकीय महाविद्यालय में परिषदीय कार्यक्रम संचालित

मालधनचौड़/रामनगर ::- राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में डॉ.सुशीला सूद के निर्देशन में परिषदीय कार्यक्रम संचालित किया गया। जिसके अंतर्गत 17 फरवरी 2023 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका विषय निम्नवत है- 1 पंचायतीराज में महिला ग्राम प्रधानो की भूमिका।
2.हिंदी की स्थिति वर्तमान और भविष्य।
3.भारतीय अर्थव्यवस्था
4 हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योग
5. नई शिक्षा नीति 2020। 20 फरवरी को समस्त विषय का प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया गया। जिसमे हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र,इतिहास,राजनीति विज्ञान और योग से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। 21 फरवरी को योगासन कार्यक्रम किया गया।
22 फरवरी को कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम किया गया। 24 फरवरी को भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया ।जिसमे निम्न विषय रखे गए –
1.महिला सशक्तिकरण
2.स्वतंत्रता सेनानी
3.मौलिक अधिकार/ मौलिक कर्तव्य
4.नई शिक्षा नीति 2020
5.भाषा, संस्कृति और हम|
25 फरवरी को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे निम्न विषय दिए गए है-
1.महापुरूषों के चित्र
2. नो यूज प्लास्टिक
3. स्वच्छता
4.अपनी कल्पनानुसार चित्रण
5. मानचित्र : भारत और उत्तराखंड।
27 फरवरी 2023 मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 28 फरवरी को नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। परिषदीय कार्यक्रमों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जो 8 मार्च को आयोजित थी होली अवकाश होने से 2 मार्च को रिसोर्स पर्सन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
परिषदीय कार्यक्रम के संयोजक डॉ.खेमकरण, आयोजक सचिव प्रो. मनोज कुमार, सदस्य डॉ. आनंद प्रकाश, प्रो प्रदीप चंद्र आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें