Saturday, June 3, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यखौफनाकः जमीनी विवाद में तड़तड़ाई गोलियां! पलभर में लगा लाशों का ढ़ेर,...

खौफनाकः जमीनी विवाद में तड़तड़ाई गोलियां! पलभर में लगा लाशों का ढ़ेर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रौंगटे खड़ा करने वाला वीडियो

नई दिल्ली। एमपी के मुरैना जिले में आज जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बंदूके निकल आईं और फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई। मामला लेपा गांव का बताया जा रहा है। मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। खबरों की मानें तो दो परिवारों के बीच कई सालों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, हत्याकांड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

दरअसल सिहोनियां थाना क्षेत्र लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह गोलीबारी की घटना हुई। दो परिवार के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां बरसा दीं। 6 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार लेपा गांव में धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद चला रहा था। धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। मामला कोर्ट में चला इसके बाद दोनों परिवारों में सामाजिक तौर पर समझौता हो गया था। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार लेपा गांव में धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद चला रहा था। धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। मामला कोर्ट में चला इसके बाद दोनों परिवारों में सामाजिक तौर पर समझौता हो गया था। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे। आज सुबह धीर सिंह पक्ष के लोगों ने गजेंद्र सिंह पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। पहले दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चले। इसके बाद धीर सिंह के पक्ष के श्यामू और अजीत ने मिलकर गजेंद्र सिंह और उसके परिवार पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस दौरान 6 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। सामने खड़े होकर दो युवकों ने गोलियां बरसाईं थी। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल गांव पहुंचा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें