नई दिल्ली। बिहार से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां गया के मगरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को फांसी पर लटकाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने खुद भी फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाया फिर फांसी लगा ली। घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली सनसनी मच गई। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस महिला ने अपने बच्चों की हत्या क्यों की? भला एक मां ऐसा कैसे कर सकती है? जरूर उसके साथ कुछ बहुत बुरा हुई होगा जो उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई, इतना ही नहीं उसने अपने तीन बच्चों को भी जान ले ली। महिला की नाम मालती देवी है। मालती देवी के परिजनों ने कहा है कि वह तनाव में रहती थी। उनका कहना है कि वह अपने पति के कारण परेशान रहती थी। उसका पति उसे प्रताड़ित करता था। इसी वहज से उसने फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मालती के पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।