Wednesday, March 29, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअंतर्राष्ट्रीयनैनीताल : अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय (कवाँन- कीडो) महिला एवं पुरुष...

नैनीताल : अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय (कवाँन- कीडो) महिला एवं पुरुष खेल प्रतियोगिता आयोजित

नैनीताल ::- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली पंजाब द्वारा 22 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में आयोजित हो रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कवाँन कीडो प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय की साक्षी बिष्ट 48 किलो ग्राम वेट केटेगिरि में स्वर्ण पदक एवं कुंदन पांडे ने 91 किलो ग्राम वेट कैटिगरी में कांस्य पदक एवं शोभा बिष्ट ने रजत पदक भारती परगाइ ने 71 किलो ग्राम वेट कैटिगरी में कांस्य पदक प्राप्त कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम खेलों में रोशन किया।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि कवाँन कीडो खेल को इसी वर्ष 31 अगस्त को 2023 को आयोजित वार्षिक क्रीड़ा बोर्ड की बैठक में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के खेलों में शामिल किया गया था इससे पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा नये खेलों में जैसे ड्रॉप रोबॉल ,सेपक् ताकरा, मिनी गोल्फ खेलो में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओ में अनेको पदक हासिल कर कुमाऊँ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि उक्त सभी पदक विजेता खिलाड़ी कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के खिलाड़ी हैं। 11 सदस्य टीम के मैनेजर डॉ. अर्जुन सिंह जगेरा और राकेश परिहार टीम के साथ भेजे गए हैं।

इस दौरान साक्षी बिष्ट,शोभा बिष्ट, भारती परगाइ, कुंदन पांडे की इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके जोशी ने क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है तथा स्वर्ण पदक एवं दोनों कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करने की घोषणा की है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक अनीता आर्य, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, प्रो.एलएम जोशी ,प्रो.लक्ष्मण सिंह लोधीयाल, डॉ. संतोष कुमार, प्रो.ललित तिवारी, प्रो. बीएस बनकोटी,प्रो. कमल के पांडे,डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. राजीव उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेश कुमार ,सुदर्शन कुमार, जीएस भंडारी, नवीन जोशी, इंदर आर्य, संजय शाह, जीवन रावत जनार्दन जोशी ओलिंपियन राजेंद्र रावत अंतरराष्टीय खिलाडी सुरेश चंद्र पांडे, विजेंद्र चौधरी,भूपेश दुमका, निर्मला पंत सहित अनेकों संगठनों एवं खेल प्रेमियों ने बधाइयां दी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें