नैनीताल ::- आर्ट ऑफ लिविंग नैनीताल शाखा के हैप्पीनेस वूमेन कलक्टिव समूह ने नगर के गेठिया क्षेत्र में रविवार को कपड़े व कंबल वितरित किए। आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेन कलेटीव समूह द्वारा अपने वार्षिक कलैंडर वर्ष के अंतिम पर आखिरी नही,कार्यक्रम के रूप में नैनीताल के समीप ग्राम गेठिया में गर्म कपड़े एवं कंबल का वितरण वहां के ग्राम प्रधान अमित के सहयोग से किया गया । संस्था की रेशमा टंडन ने इस मौके पर कहा कि सर्दियों में भले ही खाना न मिले, लेकिन गर्म कपड़ों व कंबल के बिना रहना मुश्किल होता है। इसी उद्देश्य से निर्धन परिवारों को कपड़े व कंबल बांटे गए। संस्था इस तरह के कार्यक्रम अयोजित करते रहती है।
इस दौरान में रेशमा टंडन ,ईशा शाह, ममता जोशी,सुनीता वर्मा,कविता गंगोला,सिम्मी अरोरा,सोनी अरोरा ,प्रेमलता गोसाईं,ज्योति सिंह,मंजू नेगी ,संगीता शाह,पूजा शाही,किरण टंडन,कामनाकंबोज, पूजा मल्होत्रा, मंजू बिष्ट,निम्मी कीर,कविता जोशी, शिखा शाह, बीना शर्मा, उमा कांडपाल, श्वेता अरोड़ा,मधु बिष्ट, रमा ,सोमा शाह,संध्या तिवारी संगीता टंडन, विमला कफलतीया जीका योगदान रहा।