नैनीताल::- इको क्लब ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने ग्राफिक एरा एलुमनाई एसोसिएशन के साथ मिलकर सात ताल सड़क और झील किनारे सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया गया। अभियान को ग्राफिक एरा भीमताल निदेशक प्रो. एमसी लोहनी ने झंडी दिखाई। अभियान का नेतृत्व डॉ. फरहा खान, साक्षी सिंह, संदीप बिष्ट, भावेश जोशी ने किया। अभियान में 40 से ऊपर युवाओं ने सहभाग किया। इस मौके पर अलग-अलग जगहों से कुल 60 कट्टे कचरा उठाया गया और उसका निस्तारण भी किया गया। अभियान में प्रमुखता से साक्षी रजवार, सौम्या जोशी, कमलेश, गोकुल, साक्षी, हर्ष जोशी, दिव्यांशु, हर्ष अग्रवाल एवं अन्य छात्रों ने सहयोग दिया