Saturday, June 3, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यनैनीताल : पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, बनभूलपुरा क्षेत्र...

नैनीताल : पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, बनभूलपुरा क्षेत्र से 02 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल ::- पंकज भट्ट एसएसपी द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद में व्यापक स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के क्रम में हरबंस सिंह,एसपी सिटी हल्द्वानी तथा भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्रधिकारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एएनटीएफ सहित बनभूलपुरा टीम द्वारा 02 स्मैक तस्करो को चोरी छिपे अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाही

नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में एएनटीएफ सहित बनभूलपुरा टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में देर रात देखरेख शान्ति व्यवस्था व चेकिंग के दौरान 02 तस्करों अभिमन्यु सिंह बिष्ट उर्फ अभि उम्र 32 वर्ष, नबील सिद्दीकी उम्र 26 वर्ष को गोला पार्किंग स्लाटर हाऊस के पास थाना-बनभूलपुरा से क्रमशः 4.2 ग्राम व 4.5 ग्राम अवैध स्मैक कुल 8.7 ग्राम अवैध स्मैक की चोरी छिपे तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।


इस दौरान अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम थाना बनभूलपुरा

1. नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष।
2.उ.नि संजीत राठौड़।
3.कानि.905 ना.पु अमनदीप सिंह।
4.कानि.649 ना.पु दिलशाद अहमद।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें