Monday, March 27, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यनैनीताल :: अब हर क्षेत्र में महिलाओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित...

नैनीताल :: अब हर क्षेत्र में महिलाओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण देगी पुलिस

नैनीताल ::- महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को लेकर अशोक कुमार डीजीपी उत्तराखंड के आदेशों के क्रम में पंकज भट्ट एसएसपी द्वारा जनपद स्तर पर महिला सुरक्षा एवं महिलाओं को सेल्फ डिफेंस बनाए जाने हेतु महिला पुलिस अधिकारी महिला पुलिस अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल प्रयवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल प्रांगण में महिला पुलिस कर्मियों, पुलिस परिवार की महिलाओं एवं उनके बच्चों को प्रशिक्षित सेल्फ डिफेंस ट्रेनर महेंद्र सिंह भाकुनी वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक हल्द्वानी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।जिससे उनके साथ होने वाली छेड़छाड़, दुर्व्यवहार की घटनाओं एवम आपातकालीन स्थिति मे वह स्वयं का सुरक्षित बचाव कर सके।


इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं बच्चों को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत संचालित गौरा शक्ति एवं डायल 112 की त्वरित कार्यप्रणाली के बारे में बी विस्तार पूर्वक बताया गया।

इस दौरान महिला हेल्पलाइन प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर सहित पुलिस लाइन नैनीताल एवं पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में नियुक्त महिला पुलिस कर्मी एवं पुलिस परिवार की महिला एवं उनके बच्चों द्वारा सेल्फ डिफेंस कराटे प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें