Saturday, April 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यपिथौरागढ़ : भारत और उज्बेकिस्तान आर्मी के बीच द्विवार्षिक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास...

पिथौरागढ़ : भारत और उज्बेकिस्तान आर्मी के बीच द्विवार्षिक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 20 फरवरी से पिथौरागढ़ में होगा प्रारंभ

पिथौरागढ़::- भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच सैन्य-से-सैन्य विनिमय कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास DUSTLIK (2023) का चौथा संस्करण 20 फरवरी से 05 मार्च 2023 तक भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा।

इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पश्चिमी कमान की 14वीं बटालियन द गढ़वाल राइफल्स द्वारा किया जाएगा। उज़्बेकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व उज़्बेकिस्तान सेना के उत्तर पश्चिमी सैन्य जिले के सैनिकों द्वारा किया जाएगा।

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शासनादेश के तहत एक उप पारंपरिक परिदृश्य में बहु डोमेन संचालन करने के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें