पिथौरागढ़ ::- नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा शरदोउत्सव का आयोजन सभी वर्गों में किया जा रहा है।
इस दौरान सभी लोगों को मंच पर मौका दिया जा रहा है। जिले के स्थानीय देव सिंह मैदान में मंगलवार को पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस बार महोत्सव में पहली बार पहाड़ के परंपरागत खेल कबड्डी,अद्दु,पिट्टू, मुर्गा झपट्टा जैसे प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। जिसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए भी अन्य झूले चर्खे ट्रेन नाव आदि लगाई गई हैं। जिसमें सभी बच्चे जमकर लुफ्त उठा रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को बुजुर्गों और युवाओं के लिए प्रतियोगिता कराई जाएगी। वही 18 नवंबर तक होने वाले महोत्सव में बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग महोत्सव का पूर्ण आनंद ले रहे हैं। महोत्सव में दिन के समय खेलकूद प्रतियोगिताएं वह उसके बाद स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जा रही है। वहीं देर रात तक बाहर से आए कलाकार अपने कार्यक्रम किये जा रहे हैं।