Wednesday, March 29, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यनैनीताल : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिन्तन का 21वीं सदी में राष्ट्र...

नैनीताल : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिन्तन का 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण में दीनदयाल विषयक संगोष्ठी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय की प्रो.नीता बोरा शर्मा सहित शोधार्थियों ने किया प्रतिभाग

नैनीताल::- कुमाऊँ विश्व विद्यालय के डीएसबी परिसर के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मधुरेन्द्र कुमार जो सम्प्रति पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ के चेयर पर्सन हैं के नेतृत्व में तथा पीठ के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में कुमाऊँ विश्व विद्यालय नैनीताल का परचम लहराया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिन्तन का 21 वीं सदी में राष्ट्र निर्माण में दीनदयाल विषयक संगोष्ठी में कुमाऊँ विश्व विद्यालय की प्रो. नीता बोरा शर्मा सहित शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया, इस संगोष्ठी में कई विश्व-विद्यालयों के कुलपति, संकायाध्यक्ष, एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल हुए।
उद्‌घाटन सत्र की अध्यक्षता साँची बुध विश्वविद्यालय भोपाल की कुलपति प्रो. नीरजा गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने उ‌द्घाटन भाषण में ये कहा कि पंडित दीनद‌याल के चिंतन के आलोक में हमें भारत और इण्डिया का अन्तर समझना होगा।
वहीं प्रो.नीता बोरा शर्मा ने कहा की पंडित दीनद‌याल के विचारों के अनुरूप ग्रामीण विकास योजनाओं को लागू करना होगा तभी राष्ट्र का नवनिर्माण जन आकाक्षाओं के अनुरूप होगा। इस अवसर पर प्रो. नीता बोरा शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसमें इलाहाबाद विश्व-विद्यालय, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय डा. हरि सिंह गौड़ विश्व-विद्यालय सागर, पटना विश्वविद्यालय, मिथिला विश्व- विद्यालय, पूर्वाचल विश्व-विद्यालय, काशी हिन्दू विश्व विद्यालय से बड़ी संख्या में शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।
संगोष्ठी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डा. प्रसन्ना मिश्रा, मोहित रौतेला, मंजरी भट्ट हनुमंत, आदि प्रतिभागियों के प्रस्तुतियों को सराहा गया। जबकि समापन सब जयप्रकाश विश्व – विद्यालय छपरा के निवर्तमान कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्‌बोधन में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप चलने का आहवाहन किया तथा इस बात पर बल दिया कि उनका एकात्म मानववाद व्यक्ति एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का वस्तुत: मूल मंत्र है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें