Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यउत्तराखण्डः बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! हेलंग के पास यात्रियों की कार...

उत्तराखण्डः बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! हेलंग के पास यात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर, हनुमान चट्टी में बाइक सवार की मौत

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज एक बार बड़ा हादसा हो गया। यहां बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग के पास जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय यात्रियों की चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस दौरान वाहन में सवार दो लोगों को चोट आई हैं। यात्री चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। वाहन में दो ही लोग सवार थे। हादसा होते ही उन्होंने गाड़ी रोक दी। और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। खबरों की मानें तो हादसे के बाद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके करण बदरीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है। वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इधर हनुमान चट्टी में भी एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। पहाड़ से पत्थर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें