Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यउत्तराखण्डः जागेश्वर धाम मास्टर प्लान को लेकर हुई बैठक! मुख्य सचिव संधु...

उत्तराखण्डः जागेश्वर धाम मास्टर प्लान को लेकर हुई बैठक! मुख्य सचिव संधु ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश, पर्यटन की दृष्टि विकसित होगा क्षेत्र

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने गुरुवार को सचिवालय में जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के सम्बन्ध में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागेश्वर धाम के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जागेश्वर धाम मास्टर प्लान में, क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, आने वाले 30-40 सालों के अनुरूप विकसित की जाए। आने वाले समय में जो क्षेत्र बॉटल नेक बन सकते हैं, उन्हें अभी से इस प्रकार से डिजाइन किया जाए कि यातायात बढ़ने के बाद भी जाम की संभावना कम हो। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र में वन क्षेत्र होने के कारण ईको दूरिज्म की सम्भावनाएं भी तलाशी जाएं। साथ ही बच्चों और युवाओं के अनुरूप ट्रेकिंग आदि की संभावनाएं भी तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के पास वृद्ध जागेश्वर क्षेत्र को भी मास्टर प्लान में सम्मिलित करते हुए विकसित किया जाए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें