Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यउत्तराखण्डः यमुनोत्री जा रहे यात्रियों की बस हुई अनियंत्रित! फिसलकर खाई की...

उत्तराखण्डः यमुनोत्री जा रहे यात्रियों की बस हुई अनियंत्रित! फिसलकर खाई की तरफ लटकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

देहरादून। यमुनोत्री हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है। बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें