Monday, March 27, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्यपिथौरागढ़ : राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मतदाता...

पिथौरागढ़ : राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मतदाता दिवस पर दीवार पत्रिका का किया आयोजन

पिथौरागढ़ ::- जिले के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवलथल में बुधवार को 9वीं की छात्राओं के द्वारा प्रधानाध्यापिका सरोज जोशी के मार्गदर्शन पर मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर दीवार पत्रिका का निर्माण किया गया। आज के दीवार पत्रिका निर्माण कार्यक्रम में 9वीं की छात्रा सीतल नेगी के द्वारा सम्पादिका के रूप में कार्य किया गया।

इस दौरान छात्रों का मार्गदर्शन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज जोशी के द्वारा किया गया वही दीवार पत्रिका विमोचन के दौरान छात्राओं के द्वारा पेंटिंग सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन कविता नारे संवाद लिख कर दीवार पत्रिका का आयोजन किया गया।



बता दें कि आज के इस कार्यक्रम में 9वीं के विद्यार्थियो द्वारा प्रधानाचार्या की प्रेरणा से दिवार पत्रिका का प्रकाशन एवम सम्पादन किया वही विमोचन एसएमसी अध्यक्ष ज्योति बिष्ट के द्वारा किया। विद्यालय की इस नवाचार से शिक्षण अधिगम विधि की अभिभावको ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें