Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअन्ययशपाल आर्या बने नेता प्रतिपक्ष..करन मेहरा प्रदेश अध्यक्ष

यशपाल आर्या बने नेता प्रतिपक्ष..
करन मेहरा प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून::- प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष और खटीमा में मुख्यमंत्री को चुनाव हराने वाले भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष को लेकर लंबे समय से कई नामों की चर्चा हो रही थी। माना जा रहा था कि अनुभव वाले नेता यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी का आभार जताया है।



उत्तराखंड राज्य गठन में पहली विधानसभा में वह मुक्तेश्वर सीट से विधायक बने और नारायण दत्त तिवारी सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहें। छह वर्ष से अधिक समय तक उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें