Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ :जनपद भर में हो रही भारी वर्षा के चलते 21 सड़कें...

पिथौरागढ़ :जनपद भर में हो रही भारी वर्षा के चलते 21 सड़कें बंद

पिथौरागढ़ ::- जनपद भर में हो रही भारी वर्षा के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त आपदा विभाग पिथौरागढ़ के अनुसार जनपद भर में आज 21 सड़कें बंद।

आपदा विभाग पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार जनपद भर में आज 21 सड़क मार्ग बंद पड़े हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने दी जानकारी के अनुसार जनपद भर में हो रही लगातार भारी वर्षा के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड भूस्खलन होने के कारण आज जनपद भर में कुल 21 की सड़क मार्ग बंद पड़े हैं जिनमें 6 बॉडर मार्ग, 1 एनएच मार्ग एक एसएच मार्ग व 13 ग्रामीण सहित कुल 21 सड़क मार्ग बंद पड़े हैं।


वही आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया है, जनपद भर में बंद पड़ी सभी सड़कों को समय-समय पर विभाग द्वारा खुलने का कार्य किया जा रहा है जिससे यातायात कर रहे लोगों को दिक्कत परेशानी का सामना न करना पड़े।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें