Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ा : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर...

अल्मोड़ा : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी कार्यक्रम का किया आयोजन

अल्मोड़ा ::- धर्म निरपेक्षता और समानता के पक्ष में हम सब” के नारे के साथ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अल्मोड़ा ने नगर पालिका हाल मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी कार्यक्रम किया। गोष्ठी में संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर गंभीर ख़तरे की चुनौती के खिलाफ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कि हम सभी धर्मनिरपेक्षता और समानता के पक्ष में खड़े हैं। वर्षों से हमारा देश विभिन्नताओं मे एकता का प्रतीक रहा है और यही साझी संस्कृति इसे खूबसूरत बनाती है। हर कौम और हर समुदाय के लोगों ने लड़कर इस देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाया है तो वे एक दूसरे के दुश्मन कैसे हो सकते हैं? हर भेदभाव के खिलाफ हमारे संविधान ने हमें केवल एक नागरिक का दर्जा दिया है किन्तु आज सत्ता में बैठे हुक्मरान अपने गंदे इरादों के तहत हमें हिंदू मुसलमान बनाने में लगे हैं।


2021_22 का जो बजट आया है इसमे महिलाओ, किसानो, मजदूरों और छात्र युवाओं के लिये कुछ भी नही है। हमारी सरकार अमीरपरस्त नीतियों के कारण असमानता बडा रही है। जहाँ कोरोना संकटकाल में 84% भारतीय परिवारों को रोजगार धंधे बंद होने के कारण अपनी आमदनी में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा, तब देश के अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हो गई है। खाद्य सब्सीडी में 16 प्रतिशत की कटौती गरीबों को भुखमरी की तरफ धकेल रही है, रसोई गैस, खाद्य तेल की कीमत आसमां छू रही है। शहरी रोजगार शुरू करने के बजाय मनरेगा योजना में 25 हजार करोड की कटौती करके बेरोजगारी और बडा दी है। महिला हिंसा को कम करने की सरकार की इच्छा शक्ति नही है इसलिये ये घटनाए दिनो दिन बड़ रही है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने महिलाओँ की मुश्किलें और भी बडा दी हैं। कामगार महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू, यौनिक हमले चिंता का विषय है। बुनियादी सुविधाओं स्वास्थ्य, शिक्षा की स्तिथि चरमरा गई है। आपदा राहत और पुनर्वास आज भी कोरे आश्वासन बने हैं, जगली जानवरों के हमलों से जनता और खेती पर हुए नुक्सान की भरपाई की कोई नीति सरकार के पास नही है, एकल, विधवा, परित्याक्ता महिलाओं के जीवन जीने के बड़े सवाल खड़े हैं, एसे महिला आरक्षण बिल अविलंब पास कर नीति नियोजन मे महिला भागेदारी सुनिश्चित की जानी मांग की गई। सभी ने साम्प्रदायिकता के खिलाफ, समानता के लिये एकजुट होकर महिलाओं और निर्बल वर्ग के हितों के लिये संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस दौरान गोष्ठी में जनवादी महिला समिति की केन्द्रीय सदस्य सुनीता पाण्डे, जिला अध्यक्ष मुन्नी प्रसाद, सचिव पूनम पन्त, ग्रीन हिल्स की वसुधा पन्त, महिला समिति की भावना, मन्जू, तुलसी जौहरी, सारथी संस्था की आशा,आशा वर्कर उमा आगरी, मीना, रजनी पन्त, मुस्कान, सरिता मेहरा आदि ने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी मे भावना तिवारी, पार्वतीज रावत, भानु, बसंती, ममता बिष्ट, बिष्ट किरण, प्रेमा, जया, इन्दु, लक्ष्मी भट्ट, दृष्टि, मौली, पुष्पा पन्त, माया, कुसुमलता इत्यादि लोग मौजूद रहें।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें