Wednesday, March 29, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ा : ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा पर्यावरणीय परिस्तिथियों, असंतुलित विकास एवं हिमालयन...

अल्मोड़ा : ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा पर्यावरणीय परिस्तिथियों, असंतुलित विकास एवं हिमालयन परिस्थितियों पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव पर विचार विमर्श

अल्मोड़ा ::- ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा अपने कार्यालय में सोमवार को प्रख्यात पर्यावरणविद स्व. सुन्दरलाल बहुगुणा के जन्मोत्सव पर आज की पर्यावरणीय परिस्तिथियों, असंतुलित विकास एवं हिमालयन परिस्तिथिकी पर पड़ रहे इसके विपरीत प्रभाव पर विचार विमर्श किया गया। इन विकास परिणामों के स्वरुप ही जोशीमठ जैसी घटनाएँ हो रही हैं जो बहुत चिंता का विषय है। इस बात पर भी चिंता व्यक्त करी गई की उत्तरकाशी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला से जांगला तक लगभग 2 लाख दुर्लभ प्रजाति के देवदार वृक्षों की कटाई का कार्य ओल वेदर रोड के अंतर्गत सड़क- चौड़ीकरण हेतु प्रस्तावित है। गहन विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया की हिमालय के पर्यावरण और वहां के लोगों की सुरक्षा के लिए हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरणीय मुद्दों पर अपने अपने क्षेत्रों में पर कार्य कर रहे सभी संगठनों को सामूहिक आवाज उठाने की अत्यंत आवश्यकता है। जोशीमठ की दुर्घटना का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार को इस निर्णय का संज्ञान लेने के लिए आह्वान किया गया हैै। इस विषय को और अधिक निर्णायक बल देने के लिए डॉ.वसुधा पन्त की अध्यक्षता में ग्रीन हिल्स टीम द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन प्रपत्र सौंपा गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें