अल्मोड़ा::- मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ.धन सिंह रावत ने शनिवार को अल्मोड़ा का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने बेस अस्पताल अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें जानी एवं अस्पताल में मिल रहे भोजन, दवाई आदि व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को उचित चिकित्सा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
अल्मोड़ा : स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल का किया औचक निरिक्षण
सम्बंधित खबरें