अल्मोड़ा ::- प्रौढ़ शिक्षा पर सामाजिक जागरूकता का 20 दिन का कार्यक्रम एसओएस जे एन कॉल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन भीमताल की स्टूडेंट श्रुतिका साह द्वारा ग्राम – मल्ला कौला, द्वाराहाट अल्मोड़ा में चलाया गया। इस कार्यक्रम को एस ओ इस जे एन कॉल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन भीमताल की स्टूडेंट श्रुतिका साह द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर बीना नेगी चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया।

श्रुतिका शाह द्वारा बताया गया की इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को अंग्रेजी वर्णमाला को पह्चान्ना, लिखना, पढना, इंग्लिश की स्पेलिंग बनाना, नाम लिखना, हस्ताक्षर करना और बैंक की स्लिप भरना आदि कार्य सिखाए।
इस कार्यक्रम का लाभ शांति हर्बोला, हंसा देवी, आरती हर्बोला, दीपा मठपाल, आरती हर्बोला, दीपा हर्बोला, जानकी हर्बोला, शांति मठपाल आदि कई ग्रामीण महिलाओ ने लिया।