Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअपराधबागेश्वर : पुलिस ने 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01...

बागेश्वर : पुलिस ने 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार

बागेश्वर ::- पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री,तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कपकोट अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना कांडा मनवर सिंह के निर्देश पर रविवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की तस्करी करने व अवैध रुप से शराब की बिक्री में अंकुश लगाए जाने के लिए चैकिंग के दौरान अभियुक्त रविंदर सिंह कनवाल 22 वर्ष कांडा धार मण्डलसेरा बागेश्वर को ढालन तिराहा कांडा से बागेश्वर रोड की तरफ से एक अल्टो वाहन संख्या यूके 02टीए 1268 को रोक कर चैक किया तो वाहन में 08 पेटियों में कुल 96 बोतल 8 Pm वरमुड़ा xxx RUM अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए पाया गया।

इस दौरान आरोपी युवक के विरुद्ध थाना कांडा में धारा 60/72 एक्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।


पुलिस टीम का विवरण
1- एसओ मनवर सिंह।
2- एचसीपी बालकिशन।
3- सी 05 सीपी देवेश पांडे।
4- सी 13 सीपी वीरेंद्र परिहार।
5- सी 197 सीपी प्रकाश गैड़ा।
6-सी 114 सीपी शेर अकबर खान।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें