बागेश्वर ::- महिला हेल्प लाइन बागेश्वर द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण महिलाओं,स्कूली बच्चों को उत्तराखंड पुलिस एप,गौरा शक्ति एप आदि के बारे में जानकारी देकर किया जागरुक।
हिमांशु कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर,कपकोट, ऑपरेशन के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियान के तहत म.उ.नि खष्टी बिष्ट प्रभारी महिला हेल्प लाइन बागेश्वर के नेतृत्व में महिला आरक्षी नीतू व महिला आरक्षी हीना द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत तहसील, बिलौना में ग्रामीण महिलाओं, स्कूली छात्र छात्राओं को साईबर क्राईम, महिला अपराध, नशे से होने वाली हानियां एवं यातायात के नियमों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान के तहत निम्न जानकारी दी गई।
– महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गए विभिन्न कानूनों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
– पुलिस सहायता न.112, 1090, साईबर सहायता न. 1930 तथा उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति ऐप में रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी गयी साथ ही रजिस्ट्रेशन कैसे करना है बताया गया।