पिथौरागढ़::- डीडीहाट थल मोटर मार्ग में कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। थाना थल डीडीहाट पुलिस, एसएसबी व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुचाया।
एक वाहन संख्या यूके 02ए6409 कार डीडीहाट थल मोटर मार्ग पर पमतोड़ी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जो लगभग 200 मीटर खाई में गिर गई। जिसमे कुल 6 लोग सवार थे जिसमें (4 महिला,व 2 पुरुष) सवार थे। बताया गया कि चारों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो पुरुष घायल हैं ।
प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट हिमांशु पंत, थानाध्यक्ष थल हीरा सिंह डांगी, मय थाना डीडीहाट, थाना थल पुलिस, एसडीआरएफ,एसएसबी ने घटनास्थल पर पहुंचकर 108 की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया तथा मृतकों का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
मृतक
1- देवकी देवी पत्नी धन सिंह उम्र 90 वर्ष
2- आशा बसेड़ा पत्नी गोविन्द सिंह उम्र 51 वर्ष
3- देवी पत्नी चंदन सिंह उम्र 50 वर्ष निवासीगण पुनीगांव पिथौरागढ़
4- तारा देवी पत्नी बलवंत सिंह निवासी मंडल शेरा बागेश्वर उम्र 50 वर्ष
घायल व्यक्ति
1- चंदन सिंह बसेड़ा पुत्र धन सिंह उम्र 62 वर्ष
2- गोविन्द सिंह पुत्र धन सिंह उम्र 57 वर्ष निवासी गण पुनीगांव पिथौरागढ़ थे।