प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त, 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) के स्थान पर 19 अगस्त 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
