पिथौरागढ़ ::- जिले में भी आज छठ पर्व पर धूम देखने को मिली,जिले के टकाना क्षेत्र में बाहरी लोगों व महिलाओं द्वारा आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे विधि विधान व हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस दौरान महिलाओं ने बताया छठ पर्व का ब्रत सदियों से चला आ रहा है, जिसमें वह अपने बच्चों की सुख समृद्धि के लिए इस व्रत का उपवास करती हैं।
साथ ही छठ पर्व पर छठी मैया के गीतों का गान भी किया जाता है,
उनका कहना हैं कि सूर्यास्त के वक्त छठ व्रती महिलाओं के द्वारा अनेकों प्रकार के फल और पकवानों से भगवान भास्कर देव की पूजा अर्चना करती है।
छट पूजा पर महिलाओं ने अपने बच्चो के लिए रखा उपवास महिलाओं ने कहा यह त्यौहार 4 दिन तक चलता है।