पिथौरागढ़ ::- पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा दैनिक कर्तव्यों के साथ-साथ विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। वहीं 19 सितम्बर से 24सितम्बर तक सीआईएसएफ नई दिल्ली में ऑल इण्डिया पुलिस जूडो क्लस्टर -2022 आयोजित किया गया था। जिसमें ऑल इण्डिया पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के दिशा निर्देशन में उ.पु.स्पो.कं.बोर्ड से उत्तराखण्ड पुलिस टीम द्वारा भी प्रतिभाग किया गया था। उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाले मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह ने कास्य पदक जीतकर पूरे भारत में उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया। मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त हैं। जिनके द्वारा अभी तक अखिल भारतीय खेलों में कुल 04 गोल्ड, 01 सिल्वर, 05 कांस्य पदक जीते हैं।
पुलिस महानिदेशक द्वारा मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह को वर्ष 2017 में ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। उनकी इस जीत के लिये पुलिस मदानिदेशक व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा उनको बधाई व शुभकामनाएं दी गयी।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा बताया कि जनपद में अन्य पुलिस कर्मियों को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए तैयार किया जायेगा तथा उन्हें तैयारी करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।