Monday, March 27, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 नवम्बर को जनपद...

हल्द्वानी : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 नवम्बर को जनपद भम्रण पर

हल्द्वानी ::- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 नवम्बर (शुक्रवार) को जनपद भम्रण पर आ रहे है।

इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी स्टेडियम हैलीपैड बनबसा, चम्पावत से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2ः20 बजे गौलापार हैलीपैड पहुॅचेगे। इसके उपरान्त कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2ः35 बजे से सांय 3ः45 बजे तक प्रधानमंत्री द्वारा नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी के किए की गई घोषणा के क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम करेंगे। इसके उपरान्त सांय 03ः45 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान कर सांय 4ः00 बजे एमबी इण्टर कॉलेज हल्द्वानी के प्रांगण में श्रीमद्भगवत कथा श्रवण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चत सांय 4ः45 बजे एफटीआई हैलीपैड से उधमसिंह नगर खटीमा के लिये प्रस्थान करेंगे।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त बैठक में ससमय स्वंय प्रतिभाग करना भी सुनिश्चित करें।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें