अल्मोड़ा ::- ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा लिये गये संकल्प बलढौटी गधेरा पुनर्जनन अभियान के तहत संस्था द्वारा शनिवार को इनकम टैक्स कार्यलय के निकट स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा नगर पालिका अध्य्क्ष प्रकाश चन्द्र जोशी व विधायक अल्मोड़ा विधानसभा और विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिला अधिकारी चंदर सिंह मर्तोलिया ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा बच्चे देश का भविष्य है। यदि ये पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ गए तो, इससे देश का समाज का बहुत भला होगा। इन्ही बच्चों में से कोई बच्चा कल को पर्यावरणविद बनकर नदियो आदि के लिए कार्य करेगा। स्थानीय विधायक ने ग्रीन हिल्स के कार्यों की सराहना करते हुए कहा जल स्रोतों को संरक्षित करने की जरूरत है। जल है, तो कल है, जल नही तो कल भी नही है। इस कार्यक्रम में विवेकानंद इंटर कॉलेज, मानस पब्लिक स्कूल, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यर्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ स्वच्छता अभियान में पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। यह बहुत हर्ष का विषय है कि शहर के युवाओं एवं स्थानीय महिलाओ सहित लगभग 175 लोगों ने पूरे उत्साह के साथ चारों तरफ फैले हुए पॉलीथीन एवं अन्य कूड़े को एकत्रित किया।
भवाली की शिप्रा नदी कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए पॉलीथीन से ईकोब्रिक्स बनाने के बारे में बताया।
इस दौरान कार्यक्रम में समाज सेवी गिरीश मल्होत्रा, लता पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, अखिलेश टम्टा, आशीष पंत सहित कई विशिष्ट गण उपस्थित रहे।