Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ : दिपावली के शुभ अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान

पिथौरागढ़ : दिपावली के शुभ अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान

पिथौरागढ़ ::- द्वालीसेरा में आज लक्ष्मी पूजा के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेम राम व जगत सिंह कठायत के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।


सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह कठायत व ग्राम प्रधान प्रेम राम के नेतृत्व में आज स्थानीय लोगों द्वारा दीपावली पर्व व लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आदर्श ग्राम पंचायत द्वाली सेरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह का ठहरने कहा कि वह समय-समय पर ग्राम पंचायत द्वालीशेरा में स्वच्छता अभियान चलाते रहते हैं। जिसके लिए स्थानीय लोगों को भी जागरूक करते हैं, इस दौरान उन्होंने जगह जगह पर स्वच्छता अभियान चलाकर 3,4 बोरे कूड़ा इकट्ठा किया।वहीं सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह कथायत का कहना है कि उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें