पिथौरागढ़ ::- आफ्टरनून वॉइस की तरफ से डीएम पिथौरागढ़ को न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड 2022 से मुंबई में सम्मानित किया। पिथौरागढ़ के डीएम डॉ.आशीष चौहान को सामाजिक जागरूकता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए बेस्ट आईएएस अफसर का अवार्ड मिलेगा। मुंबई में आफ्टरनून वॉइस की ओर से डीएम पिथौरागढ़ को न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही देशभर के अन्य हस्तियों को भी यह सम्मान दिया जाएगा।
मुंबई के प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी आफ्टरनून वॉइस की ओर से हर साल देशभर में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इस साल भी 2022 के अचीवर्स अवार्ड के लिए देशभर में लीक से हटकर काम करने वालों का सर्वे हुआ। इसके बाद सरकारी सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, एजुकेशन, चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों का चयन हुआ। उत्तराखंड से नेपाल और चीन बॉर्डर से लगे पिथौरागढ़ में बतौर डीएम डॉ.आशीष चौहान के कार्यों को देखते हुए उन्हें बेस्ट आईएएस अफसर के लिए चुना गया। डॉ.चौहान ने पिथौरागढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार, आपदा, पर्यटन समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। डीएम आशीष चौहान की कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। जबकि कुछ पर काम चल रहा है।