Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ :लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त

पिथौरागढ़ :लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त

पिथौरागढ़::- मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार जनपद भर में पिछले दो दिन से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त।

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के चलते आज ऑरेंज अलर्ट जनपद भर में घोषित किया गया है,जिसके चलते आज भी जनपद भर में बारिश लगातार जारी है।

वहीं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान पिथौरागढ़ ने अलर्ट को मध्य नजर रखते हुए जनपद पिथौरागढ़ में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है!

वहीं जनपद में लगातार हो रही बारिस से अब समस्या बनी हुई है, वहीं उच्च हिमालय क्षेत्र मुनस्यारी गूंजी,क्षेत्र में बर्फबारी शुरु हो गई जिससे क्षेत्र में काफी ठंड भी बढ़ गयी है, जिसके चलते डीएम आशीष चौहान ने आज भी कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।


वहीं आपदा विभाग पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद भर में आज 8 सड़क मार्ग बंद पड़े हैं, जिसमे 3 ग्रामीण मार्ग ,4 बॉडर मार्ग,व 1 एनएच मार्ग सहित कुल 8 सड़कें बन्द हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र ने दी जानकारी के अनुसार जनपद भर में हो रही लगातार भारी वर्षा के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड भूस्खलन होने के कारण कुल 8 सड़क मार्ग बंद है वही राष्ट्रीय राजमार्ग घाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग दिल्ली बेंड के पास पुनः बन्द हो गया है जिसके चलते NH को अवगत कराने के बाद मशीन उक्क्त स्थान पर पहुंच चुकी है किंतु बहुत अधिक बारिश के कारण दिल्ली बैंड के पास लगातार पत्थर गिरने से मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें