Monday, March 27, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडनैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव हुए संपन्न

नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव हुए संपन्न

नैनीताल ::- कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव सम्पन्न हुए। 26 दिसंबर को छात्र महासंघ के चुनाव के लिए नामांकन किया गया जिस सचिव एवं संयुक्त सचिव के पद को छोड़कर सभी पदों पर एक एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध घोषित किया गया। कुल 15 मत में से सचिव पद पर अमित चंद को 7 मत प्राप्त हुए, हिमांशु सिंह को 8 मत प्राप्त हुए। हिमांशु सिंह को विजय घोषित किया गया।

संयुक सचिव के पद के लिए दीपक कुमार दास को 8 मत प्राप्त हुए, भास्कर बमेठा को 7 मत प्राप्त हुए इस प्रकार दीपक कुमार दास को विजय घोषित किया गया।

अध्यक्ष पद गौरव मठपाल निर्विरोध छात्र महासंघ के अध्यक्ष चुने गए, उपाध्यक्ष पद पर जतिन कुमार निर्विरोध हुए। भावना कांडपाल निर्विरोध छात्रा उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष पर पीयूष रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में प्रो. एलएम जोशी निदेशक डी एस बी परिसर नैनीताल,प्रो. एलएस लौधियाल डीएस डब्लू डी एस बी परिसर नैनीताल,प्रो. एचसीएस बिष्ट मुख्य चुनाव अधिकारी,प्रो.ललित तिवारी,प्रो.रमेश चंद्रा प्रो.युगल जोशी,डॉ.नीलू लोधियाल, डॉ.गीता तिवारी, डॉ.रीतेश साह, डॉ.असीस तिवारी, डॉ.अशोक कुमार,डॉ.लज्जा भट्ट, डॉ.विजय कुमार, डॉ.महेश आर्या, डॉ. शशि पांडे , डॉ.रीना साह, डॉ.हिमाशु लोहनी, आनंद रावत,राजेंद्र ढैला, नवीन जोशी, देवेन्द्र साह, केवल सती तथा गणेश चंद ने सहयोग किया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें