अल्मोड़ा ::- अल्मोड़ा के होनहार युवा हेमन्त सिंह बिष्ट ने टेलेंट प्लस शो में अपनी जगह बनाकर अल्मोडा जिले का नाम रोशन किया है। अल्मोड़ा के खत्याड़ी निवासी हेमन्त सिंह बिष्ट फुटबाल खिलाड़ी भी हैं तथा सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा से एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र भी हैं। इनके पिता का नाम राजेन्द्र सिंह बिष्ट तथा माता का नाम विद्या बिष्ट है। पिछले दिनों टेलेन्ट प्लस शो का आडिशन मध्य प्रदेश में हुआ था। जिसमें पूरे देश से 200 प्रतिभागी चुने गये थे। 22 वर्ष के हेमन्त सिंह बिष्ट का चयन सिंगिंग कैटेगरी में हुआ था जिसमें उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हेमन्त ने बताया कि जल्द ही इस शो का प्रसारण नाईन एक्स एम चैनल पर होगा। हेमन्त के इस प्रदर्शन पर उनके मित्रों, रिश्तेदारों तथा नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।