पिथौरागढ़::- स्थानीय देव सिंह मैदान में चल रहे शरदोउत्सव के आज तीसरे दिन नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ के द्वारा पारंपरिक खेलों का आयोजन कराया गया। जिसमे स्कूली बच्चों के द्वारा बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर पारंपरिक खेलों का लुप्त उठाया गया।
इस दौरान पारंपरिक खेलों का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा जिन खेलों को खेल कर हम बड़े हुए वह खेल आज विलुप्ति के कगार में उन खेलो को प्रोशाहन देने के लिए व नई पीढ़ी को भी उन खेलों को दिखाकर बतया जा रहा है कि हमारे पूर्वज भी इन पारंपरिक खेलो को खेलते थे। वहीं पालिका अध्यक्ष ने कहा पारंपरिक खेल सभी बच्चों के लिए लाभदायक है। इन खेलों से शाररिक बौद्धिक मानशिक चीज़ों का विकास होता हैं,इस लिये इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान पिथौरागढ़ शरदोउत्सव में अड़ू,पिद्दु,गोली,मुर्गा झपट,बाग बकरी,सहित अनेको खेलो का आयोजन नगर पालिका पिथौरागढ़ के द्वारा शरदोउत्सव में कराया जा रहा है,