पिथौरागढ़ ::- थाना अध्यक्ष जावेद हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सन्न गांव क्षेत्रान्तर्गत से 6 नाली भूमि में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में भी जागरुक किया गया।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को लगातार नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जावेद हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम- सन्न क्षेत्रान्तर्गत लगभग 6 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।