नैनीताल ::- मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में डीएसबी परिसर के राजनीति विज्ञान विभाग में मानवाधिकार दिवस को बढ़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
वर्ष 2022 का थीम प्रतिष्ठा,स्वतन्त्रता और न्याय ह्रै इस पर विधार्थियो को जानकारी दी गयी। डॉ.ह्ररदेश कुमार शर्मा द्वारा सभी को इस दिवस की महता की जानकारी दी गयी। विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीता बोरा शर्मा के द्वारा छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार के बारे में बताते हुए कहा गया प्रतिष्ठा,स्वतन्तता व न्याय मानव के सवोगीण विकास के लिए नितान्त आवश्यक ह्रै। 10 दिसम्बर 1948 को मानवाधिकार की सार्वभोमिक घोषणा की गयी। पर आज भी मानवाधिकारो का हनन होता है।

इसके लिए युवाओं को जागरूक होना होगा। डॉ.पंकज सिंह नेगी द्वारा विद्यार्थियों को व्यापक रुप से 1948 से आज तक इस दिशा में क्या कार्य हुआ की जानकारी दी गई। वही डॉक्टर भूमिका प्रसाद, डॉ.प्रश्नां मिश्रा एवं डॉ.रुचि मित्तल के द्वारा बीए प्रथम सेमेस्टर और एमए प्रथम सेमेस्टर में मानवाधिकार के विषय सम्मान, स्वतंत्रता और न्याय के बारे में बताया गया और छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे गए और छात्र छात्राओं को मानवाधिकार के संबंध में व्याख्यान दिए गया।