Saturday, June 3, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ा : अल्मोड़ा की मंजू चिलवाल को दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय...

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा की मंजू चिलवाल को दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय ब्यूटीशियन प्रतियोगिता जितने पर किया सम्मानित

अल्मोड़ा::- अल्मोड़ा नगर शैल निवासी मेकअप आर्टिस्ट मंजू चिलवाल को बीते दिनों दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस पर उनको टीवी आर्टिस्ट जिया मानिक ने सम्मानित किया। उनके काम की भी खूब तारीफ की। इस प्रतियोगिता में देशभर के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मंजू नगर के कचहरी बाजार में सिदार्थ पार्लर की संचालिका भी है। इससे पहले भी मंजू को कई सम्मान मिल चुके हैं।

मुरादाबाद में फ़िल्म अभिनेत्री प्रीति झिंगानिया, मशहूर हेयर डिजायनर जाबेद हबीब भी उनको बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड दे चुके हैं। जबकि जसपुर में भी उनको बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड मिला है। उल्लेखनीय है कि मंजू चिलवाल ने कड़ा संघर्ष कर यह मुकाम हासिल किया है। मंजू की मेहनत की हर कोई तारीफ करता है।


वहीं मंजू ने बताया कि वह पहाड़ की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनको प्रेरित भी करती हैं। उनको यह सम्मान मिलने पर ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित शहर के कई लोगों ने खुशी जताई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें