नैनीताल ::- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनीताल इकाई द्वारा शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस दौरान शोभा यात्रा पंत पार्क मल्लीताल से मॉल रोड होकर तल्लीताल गाँधी चौक में जाकर संपन्न हुई। आज के दिन एबीवीपी संपूर्ण देश में नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाती है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक सरिता आर्या ने महिला सशक्तिकरण पर अपना वक्तव्य रखा।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अभिषेक मेहरा ने कहा कि हमारे देश में प्राचीनकाल से ही देवियों की पूजा की जाती है इस प्रकार देश को सशक्त बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री दीपक रावत,पूर्व नगर मंत्री मोहित पंत,मनोज जोशी,शुभम कुमार, नगर मंत्री दिनेश रावत , कॉलेज अध्यक्ष तुषार गोस्वामी, कॉलेज मंत्री उत्कर्ष बिष्ट नगर, सचिन कुमार संदीप सिंह ,आशीष कांडपाल ,भास्कर आर्य, वर्णिका तिवारी,यशोदा बिष्ट, नीरज टनवाल,कारूणिया सावंत, करन अधिकारी, बीसू चंदेल,राहुल तिवारी,हिमांशु भंडारी,भूपेश आर्य, भरत समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
