नैनीताल ::- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 08 मई रविवार को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर रामगढ आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रातः 11ः30 बजे रा.इ.का मल्ला रामगढ़ मैदान पहुॅचेगे तथा यहाँ पर आयोजित शान्ति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया द्वारा आयोजित ’रवीन्द्र जन्मोत्सव 2022’ कार्यक्रम प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरान्त मुख्यमंत्री दोपहर बाद 12ः55 बजे रामगढ़ से खटीमा उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।