पिथौरागढ़ ::- आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल पिथौरागढ़ पहुंचने पर पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने व राफ्टिंग प्रशिक्षण में भाग ले रहे धारचूला विकासखंड के छात्र छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। दिनेश गुरुरानी ने यात्रा दल को आदि कैलाश यात्रा जाने से पूर्व हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई व शपथ रजिस्टर भरवाया। साथ ही मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया। उन्होंने उच्च हिमालई क्षेत्र में काला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण के लिए 5 पौधे दिए। यात्रियों ने दिनेश गुरु नानी की पहल का स्वागत करते हुए कहां की वे यात्रा मार्ग में कूड़े को इकट्ठा करते हुए धारचूला लाएंगे। यात्री दल में 11 महिलाएं व 29 पुरुष शामिल थे। यात्रादल में पी नंदी, संजय नंदी ,सजय मंडल दीक्षांत नेगी अमित कुमार वेदप्रकाश राजेंद्र सिंह कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
पिथौरागढ़ : आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल पिथौरागढ़ पहुंचने पर धारचूला विकासखंड के छात्र छात्राओं ने किया भव्य स्वागत
सम्बंधित खबरें