पिथौरागढ़ ::- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 48 वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में खेला ग्रुप संगठन पिथौरागढ़ द्वारा महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व जूस वितरित किया गया।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद ने कहा की खेला ग्रुप हमेशा से ही सामाजिक हित के लिए कार्य करता है जिसके तहत आज खेला ग्रुप के सभी लोगों द्वारा फल व जूस खरीद कर महिला अस्पताल के मरीजों को वितरित किया गया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद का कहना है कि खेला ग्रुप संगठन इस तरह के कार्यक्रम आगे भी करता रहेगा।