बागेश्वर ::- उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के तत्वावधान में को नुमाईशखेत मैदान बागेश्वर में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया गया। बहुउद्देश्यीय शिविर का संचालन शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोविन्द बल्लभ उपाध्याय द्वारा किया गया।
उक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर के सचिव जयेन्द्र सिंह द्वारा आम जनमानस को शिविर का लाभ उठाने के लिए कहा तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, नालसा एवं सालसा द्वारा चलाईं जा रही योजनाओं,अपराध से पीड़ित सहायता योजना, निःशुल्क विधिक सेवा एवं सहायता योजना, निशुल्क अधिवक्ता के पात्र व्यक्ति से सम्बंधित विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
-जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोविन्द बल्लभ उपाध्याय द्वारा पोक्सो, सड़क सुरक्षा अधिनियम एवं एनडीपीएस अधिनियम विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
– जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी बसंत बल्लभ पाठक द्वारा घरेलू हिंसा एवं भरण पोषण विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर के रिटेनर अधिवक्ता चंद्र शेखर मिश्रा द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं रिटेनर अधिवक्ता के कार्यो के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।
– पुलिस उपाधीक्षक शिव सिंह राणा द्वारा साइबर अपराध एवं एनडीपीएस एक्ट विषय पर जानकारी दी।
– बार संघ उपाध्यक्ष बागेश्वर राजेश रौतेला द्वारा इनकम टैक्स एवं जीएसटी विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।
-उक्त बहुउद्देश्यीय शिविर में कृषि विभाग द्वारा 55 लोगों को कृषि से संबंधित जानकारी, समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 व्रद्धवस्था, दिव्यांग विवाह आवेदन पत्र भरे गये तथा 02 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये, जिला उद्योग विभाग द्वारा 15 लोगो को विभाग से संबंधित जानकारी दी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 50 लोगो को नन्दा गौरा कन्या धन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं अन्य विषय पर जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर द्वारा 57 लोगो को विधिक कानूनी जानकारी दी तथा पम्पलेट वितरित किये गए, वन विभाग द्वारा 19 लोगो को विभाग द्वारा उत्पादित दाल एवं मसाले वितरित की गई, श्रम विभाग द्वारा 11 लोगों का पंजीकरण एवं ई-श्रम के फार्म भरे गए, पर्यटन विभाग द्वारा 63 लोगों को पर्यटन से संबंधित जानकारी दी गई, सेवायोजन विभाग द्वारा 7 लोगो को जानकारी एवं साहित्य वितरित किये गए एवं अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण उरेडा द्वारा विभाग से संबंधित 97 लोगो को जानकारी दी।
उक्त बहुउद्देश्यीय शिविर में विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाये गए तथा जरूरतमंद जनता के समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
बागेश्वर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन
सम्बंधित खबरें