Monday, March 27, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर : पुलिस जवानों में एकता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए...

बागेश्वर : पुलिस जवानों में एकता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए परेड का आयोजन

बागेश्वर ::- पुलिस जवानों में एकता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु पुलिस लाईन बागेश्वर में हुआ परेड का आयोजन साथ ही किया गया शस्त्र अभ्यास।

पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण तथा प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन बागेश्वर के नेत्रत्व में पुलिस लाईन बागेश्वर में शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस लाईन बागेश्वर के अधिकारी, कर्मचारी,पुलिस कार्यालय,समस्त थाना, चौकी एवं जनपद के समस्त पुलिस शाखाओं के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

परेड का निरीक्षण कर परेड करवाई गयी तत्पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारी,कर्मचारियों को शस्त्र अभ्यास (मॉक ड्रिल) कराया गया। पुलिस मे एकता,अनुशासन बनाये रखने के लिए नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जाएगा।

तत्पश्चात उपस्थित अधिकारी,कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी निजी, पारिवारिक, विभागीय सम्बन्धी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई एवं ड्यूटी सम्बंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें