Saturday, April 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर,किए 32...

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर,किए 32 लोकार्पण व 15 शिलान्यास

पिथौरागढ़::- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान प्रथम दिवस में पिथौरागढ़ स्थित लोनिवि विश्राम गृह में मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की शिकायतों को सुना। वहीं जनपद के विभिन्न महिला संगठनो व महिला स्वयं सहायता समूहो के सदस्यों, जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, प्रधान संगठन के सदस्यों, मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों, सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन के सदस्यों आदि से भेटंवार्ता कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 250 शिकायतें पंजीकृत हुई, जिनमें से अधिकांश शिकायतें आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने से संबंधित थी। इसके अलावा सड़क व पुल निर्माण, मंदिर निर्माण, रोजगार न मिलने आदि से सम्बधित शिकायतें भी लोगों द्वारा दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी द्वारा जनपद के विभिन्न महिला संगठनों एवं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भेंटवार्ता की गई तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने स्वरोजगारपरक कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे उत्पादन कार्यों की प्रशंसा की तथा महिलाओं को वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वे जनपद की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में शरदोउत्सव शुभारंभ धूमधाम के साथ किया इस दौरान सीएम धामी ने साढे 9000 करोड़ रुपए की धनराशि के 32 लोकार्पण व 15 शिलान्यास किया
साथ ही सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में शरदोउत्सव को लेकर हर सम्भव मदद करने की बात कही जिससे अपनी संस्कृति को बचाया जा सके।


सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें