पिथौरागढ़ ::- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ के सिल्थाम चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब से केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार काबिज हुई है तब से पूरे देश मे महंगाई औऱ बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने देश की भोलीभाली जनता को बरगला कर सत्ता हासिल की और आज वो सत्ता का इस्तेमाल लोगो के बजाय पूंजीपतियों के लिये कर रही है।

जिस तरह मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के लिए अपने परिवार का पालन पोषण तक करना मुश्किल हो रहा है। भाजपा की इस सरकार ने युवाओं को भी हतोत्साहित करने का काम किया है। इस भाजपा सरकार में बेरोजगारी अपने चरम पर है। युवा पढ़ लिख कर भी आज बेरोजगारी का दंश झेल रहा है और निरन्तर अवसाद की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओ को रोजगार देने में भी पूरी तरह से फेल साबित हुई है।