Saturday, April 1, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ : जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, ट्यूलिप गार्डन...

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, ट्यूलिप गार्डन के लिए अन्यंत्र भूमि तलाशने के निर्देश दिए!

पिथौरागढ़ ::- जिलाधिकारी डॉ.आशीष चैहान ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के अंतर्गत होने वाले कार्यों की समीक्षा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की। जिलाधिकारी ने लोक निमार्ण, सिंचाई, पेयजल, विद्यालयी शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग की घोषणाओं पर अमल न होने पर गहरी नाराजगी प्रकट की तथा संबंधित अधिकारियों को घोषणाओं पर शीध्र अमल करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वान शल्य उपकरण आ चुके हैं लिहाजा स्वानों की फैमली प्लानिंग ऑपरेशन की कार्यवाही शीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को पिथौरागढ़ में ट्यूलिप गार्डन के लिए अन्यंत्र भूमि तलाशने के निर्देश दिये। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाईं भवन निर्माण के लिए भी अन्यंत्र भूमि तलाशने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 5 मामलों में भूमि चयन न किये जाने पर जिला युवा कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी। वहीं जिलाधिकारी ने राजकीय महाविद्यालय मुन्स्यारी के भवन निर्माण के लिए संबंधित प्रधानाचार्य को संबंधित एसडीएम से संपर्क कर भूमि चयन के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा में महान सर्वेयर पंडित नैनसिंह रावत के स्मारक के सौन्दर्यीकरण के लिए 10 दिन के भीतर स्टीमेट बनाने के निर्देश पंचायती राज विभाग को दिये।

इस दौरान बैठम में मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि एबी काण्डपाल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें